फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आगरा में करोड़ों की जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। आगरा के एक व्यक्ति के साथ सिकंदरा में जमीन बेचने के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी और जानलेवा धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित आगरा का निवासी है और जमीन का विवाद भी आगरा के सिकंदरा क्षेत्र से जुड़ा है, लेकिन प्राथमिकी वृंदावन पुलिस द्वारा दर्ज की गई है।
विज्ञापन


आगरा कैंट निवासी कुलदीप शर्मा ने वृंदावन कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि आगरा के सिकंदरा में स्थित एक भूमि को खरीदने के लिए सुंदर भारद्वाज और शिवकुमार भारद्वाज से संपर्क किया था। आरोपियों ने दावा किया था कि उस जमीन का एग्रीमेंट गति कंपनी से कराया हुआ है। स्वामी देवकीनंदन शर्मा की मौजूदगी में कुलदीप शर्मा ने 5 लाख रुपये देकर जमीन का 8 करोड़ रुपये में सौदा तय कर दिया। जब पीड़ित ने जमीन की पड़ताल की तो पता चला कि वह जमीन गति कॉर्पोरेशन की नहीं बल्कि ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की है। उन्होंने जब इस बारे में आरोपियों से बात की तो उन्होंने उन्हें खुद के खर्च पर तहसील में दाखिल-खारिज कराने को कहा। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब उन्होंने 8 करोड़ रुपये लेकर रजिस्ट्री कराने की बात कही, तो आरोपी हरियाणा के पलवल निवासी सुंदर भारद्वाज एवं शिवकुमार भारद्वाज अपनी बात से मुकर गए। आरोपियों ने कुलदीप शर्मा को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि यह ठगी का मामला सिकंदरा आगरा हैं। वहां जांच में वृंदावन का काेई संबंध सामने आया होगा। इसीलिए प्राथमिकी वृंदावन कोतवाली में दर्ज की गई है। जांच उप निरीक्षक शिवकुमार शर्मा को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें