फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर: सौंख में भुगतान के बाद भी कट रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंख। कस्बे में स्मार्ट मीटरों से जुड़ी समस्याओं को लेकर उपभोक्ता परेशान हैं। कई उपभोक्ताओं ने बकाया भुगतान करने और एडवांस में रुपये जमा कराने के बावजूद बिजली आपूर्ति बंद होने और गलत बिल आने की शिकायत की है। विद्युत विभाग द्वारा आयोजित शिविर में भी इन समस्याओं को उठाया गया, जहां कोई विभागीय अधिकारी मौजूद नहीं था। सिर्फ कर्मचारी पहुंचे थे।
विज्ञापन

शिविर में उपभोक्ताओं ने बताया कि एक माह में कई बार बिल भुगतान के बाद भी बकाया दिखाया जा रहा है। एक ग्राहक ने बताया कि उनका 20 दिन का बिल 7200 रुपये से ऊपर आया है। शिविर के दौरान करीब 25 उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, जिस पर कर्मचारी जितेंद्र सिंह ने समाधान का आश्वासन दिया। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने उच्चाधिकारियों से शिकायत कर समाधान की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो शासन स्तर पर शिकायत की जाएगी। इस संबंध में एसडीओ महावीर सिंह ने बताया कि कुछ मीटरों में मोबाइल नंबर या संयोजन संख्या मिसिंग है। उन्होंने शिकायतों को दर्ज करने और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि अब किसी की बिजली आपूर्ति बंद नहीं होगी।


बोले उपभोक्ता-

एडवांस में रुपये जमा किए थे। मंगलवार देर रात करीब 9 बजे अचानक बिजली कट गई। बिजली नहीं होने से गर्मी में पूरी रात परिवार परेशान रहा। शिकायत करने के बाद बिजली चालू की गई। - रजनीश सिंह
विज्ञापन


मैंने अपने स्मार्ट मीटर का बिल निकाला था। दो बार बिल का भुगतान किया है फिर भी 772 रुपये बकाया दिखा रहा है। कई बार गोवर्धन कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई और स्मार्ट मीटर को हटाने की मांग की है। - रंधीर सिंह, चामुंडा कॉलोनी

मेरे घर पर कर्मचारियों ने बिना सूचना के स्मार्ट मीटर लगा दिया है। पिछला बिल 4208 रुपये का था। भुगतान कर दिया। इसके बाद फिर से 1 हजार रुपये एडवांस मिलाकर 3993 रुपये बिल के जमा किए। अब फिर से बताया दिखा रहा है। - रवि अग्रवाल, नवीन कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें