फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वृंदावन आ रहे हैं तो जरूर जान लें यातायात व्यवस्था, चार दिन तक बाहरी वाहनों की है नो एंट्री

Thu, 22 Dec 2022 08:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

शनिवार-रविवार को वीकेंड के साथ ही क्रिसमस है। वृंदावन में भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है।
विज्ञापन
यातायात व्यवस्था में किया गया बदलाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिसमस और वीकेंड पर वृंदावन में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। शनिवार और रविवार को बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना को देखते हुए 23 दिसंबर की शाम से वृंदावन में बाहरी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। वहीं पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग पर ई-रिक्शा भी नहीं चलेंगे।  

विज्ञापन


शनिवार-रविवार को वीकेंड के साथ ही क्रिसमस है। वृंदावन में भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। 23 दिसंबर की शाम से वृंदावन में वाहनों का प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। यह व्यवस्था 26 दिसंबर की सुबह तक जारी रहेगी। इसके साथ वृंदावन की ओर आने वाले आधा दर्जन से अधिक मार्गों को प्रतिबंधित किया गया है। वाहनों के लिए पार्किंग निर्धारित की हैं। कई मार्गों पर डायवर्जन किया गया है। 

सीओ सदर प्रवीम मलिक ने बताया कि कॉमर्शियल और भारी वाहनों सहित बड़े ऑटो के प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सिर्फ ई-रिक्शा का संचालन होगा। स्थानीय निवासी अपनी स्थानीय आईडी दिखाकर वाहन घर ले जा सकते हैं। आपातकालीन वाहन जैसे एंबुलेंस प्रतिबंधों से मुक्त रहेंगे।

विज्ञापन

परिक्रमा मार्ग पर नहीं चलेंगे ई-रिक्शा

वृंदावन शहर में ई-रिक्शा से लोगों को सुविधा से ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बार पुलिस ने 24 और 25 दिसंबर को वृंदावन में भीड़ के मद्देनजर पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग पर ई-रिक्शा के संचालन को पूरी तरह प्रतिबंधित करने का फैसला लिया है। 

यहां होगी पार्किंग व्यवस्था

- यमुना एक्सप्रेसवे- से आने वाले वाहन दारुक पार्किंग और टीएफसी मैदान पर पार्क होंगे। यहां स्थान भरने पर वाहनों को इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टैंड पार्किंग, मंडी समिति पार्किंग पर रोका जाएगा। 
- मथुरा की ओर से आने वाले वाहन टीएफसी पार्किंग और चौहान पार्किंग पर पार्क होंगे। इसके बाद आईटीआई मैदान और गांव धौरेरा में पागल बाबा मंदिर की खाली जमीन पर वाहन पार्क होंगे। 
- छटीकरा से आने वाले बड़े वाहन माता वैष्णो देवी मंदिर के सामने और बराबर पार्किंग में खड़े किए जाएंगे। छोटे वाहन मल्टीलेबल पार्किंग, अन्नपूर्णा पार्किंग, रॉयल भारती मोड़ पर पार्क होगे।
-नगला रामताल की ओर से आने वाले वाहनों को छ: शिखर मंदिर के पास पार्क कराया जाएगा। 
विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर वृंदावन - फोटो : अमर उजाला

जूते उतारकर मंदिर आएं

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले भक्तों के लिए पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि शनिवार-रविवार को ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले भक्त जूते चप्पलों को गाड़ी या जूताघर में उतारकर आएं। 

एकल दर्शन की व्यवस्था

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए हो रही भीड़ के मद्देनजर पुलिस ने एकल दर्शन की व्यवस्था की है। गेट नंबर दो से मंदिर में प्रवेश करने वाले श्रद्धालु गेट नंबर एक से निकलकर परिक्रमा मार्ग जादौन पार्किंग पर पहुंचेंगे, वहीं गेट नंबर तीन से मंदिर में आने वाले भक्त गेट नंबर चार से निकलकर स्नेह बिहारी मंदिर की ओर जा सकेंगे। पांच नंबर गेट को सेवायत गोस्वामियों के लिए रखा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें