फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा किशोरी बरामद, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टैंटीगांव (मथुरा)। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से अगवा छात्रा को पुलिस ने सर्विलांस की मदद से बरामद कर आरोपी शिक्षक को हापुड़ से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय कक्षा 10वीं की छात्रा स्कूल पढ़ने टैंटीगांव गई थी। छुट्टी के बाद घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। काफी खोजबीन के बाद छात्रा का पता न चलने पर सुरीर पुलिस को तहरीर दी। किशोरी के अगवा होने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने उसके मोबाइल को सर्विलांस पर लगवाया तथा पुलिस टीम गठित की। एसआई हरिओम त्यागी के नेतृत्व में टीम ने मोबाइल की लोकेशन पर अगवा किशोरी को 24 घंटे में बरामद कर आरोपी को हापुड़ से गिरफ्तार कर लिया।
बरामद किशोरी ने बताया कि आरोपी ने टैंटीगांव से रुमाल सुंघाकर अगवा कर लिया था। आरोपी एक स्कूल में शिक्षक है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने बताया है कि अगवा किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण को भेजा है। आरोपी फिरोज खान निवासी कोटला मेवातियान मोहल्ला हापुड़ को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें