फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के घर विद्युत निगम का छापा, मीटर में रीडिंग मिली छूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरह (मथुरा)। विद्युत निगम लखनऊ और आगरा की विजिलेंस टीम ने फरह में सपा नेता दीपक गौड़ के घर पर छापा मारा। यहां पर विद्युत निगम की टीम को मीटर में छूटी हुई करीब छह हजार रीडिंग मिलीं। अब विद्युत निगम सपा नेता से करीब 48 हजार रुपये वसूलेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार की देरशाम विद्युत निगम लखनऊ और आगरा की टीमों ने संयुक्त रूप से फरह में सपा नेता दीपक गौड़ के घर छापा मारा। यहां टीम ने बड़ी ही बारीकी से जांच की। हालांकि विद्युत निगम की टीम को यहां बिजली चोरी होती नहीं मिली, वहीं अधिक लोड भी नहीं पाया गया। इतना जरूर है कि मीटर में छूटी हुई करीब छह हजार रीडिंग मिलीं। टीम ने इस रीडिंग का बिल वसूलने के लिए मथुरा विद्युत निगम को कहा।
अधिशासी अभियंता सचिन शर्मा ने बताया कि मीटर में करीब छूटी हुई छह हजार रीडिंग मिली है। इसका करीब 48 हजार रुपये वसूला जाएगा। यह कैसे छूटी इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। उधर, सपा नेता दीपक गौड़ का कहना है कि विरोध की राजनीति चलते यह छापा डलवाया गया है। हालांकि विद्युत निगम की टीम को कुछ खास नहीं मिला है। बिजली का बिल जो है उसे भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें