जीआरपी ने बताया कि नगला बोहरा सतोहा निवासी बलकार सिंह (50) सेना से सेवानिवृत होने के बाद डिफेंस कम्यूनिकेशन नेटवर्क (डीसीएन) के पालम एयरपोर्ट पर नौकरी कर रहे थे। शुक्रवार को वह छुट्टी लेकर जबलपुर-गौंडवाना एक्सप्रेस से घर आ रहे थे।
शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे जंक्शन के दिल्ली आउटर की तरफ ट्रेन धीमी हुई तो उन्होंने उतरने का प्रयास किया। इसी दौरान संतुलन बिगड़ जाने की वजह से वह ट्रेन के नीचे आ गए। मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी मौके पर पहुंच गई और परिजन को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।