फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद: परिवार संग किए ठाकुरजी के दर्शन, 2027 के लिए की ये प्रार्थना

Mon, 16 Nov 2026 08:28 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन में बांकेबिहारी के दर्शन करने के बाद पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि जो मनुष्य नहीं सोच पाता, वह ठाकुर बांकेबिहारी सोचते हैं। उन्होंने कहा कि ठाकुरजी ने दो माह में ही उन्हें वृंदावन बुला लिया।
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किए बांकेबिहारी के दर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार शाम को सपरिवार ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के दर्शन किए। मंदिर के सेवायत श्रीनाथ गोस्वामी ने पूजन कराया। दर्शन के बाद सेवायत गोस्वामी ने उन्हें और उनकी पत्नी सविता कोविंद, पुत्री स्वाति कोविंद बांसुरी, माला, पटुका एवं प्रसाद दिया गया।
विज्ञापन




पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि जो हम नहीं सोच पाते हैं वह ठाकुर बांकेबिहारी सोचते हैं। वह हम सभी एवं मानवता के लिए सोचते हैं। वर्ष 2026 के शुरुआत में देखा कि विश्व में उथलपुथल हो गई। भारत में भी उथल पुथल हो चुकी, लेकिन वह धीरे-धीरे शांत हो रहा है। यह सब बांकेबिहारी महाराज की कृपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि श्रीबांकेबिहारी से प्रार्थना की है कि पूरी मानवता का कल्याण हो। सभी सुखी और शांत रहें। जो द्वंद है वह पूरी तरह से समाप्त हो। उन्होंने वर्ष 2027 के लिए प्रार्थना की है कि वर्ष सभी के लिए अच्छा हो। उन्होंने कहा कि ठाकुरजी ने दो माह में ही उन्हें वृंदावन बुला लिया। केंद्र सरकार द्वारा उन्हें वन नेशन वन इलेक्शन के लिए गठित समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के सवाल उन्होंने कहा कि वह रिपोर्ट अभी संसद के विचाराधीन है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें