फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: ट्रेन का गेट पकड़ प्लेटफाॅर्म पर घिसट रहे थे बुजुर्ग यात्री, माैत के मुंह से खींच लाए आरपीएफ जवान

Mon, 16 Nov 2026 07:36 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दाैरान एक बुजुर्ग यात्री गिरकर गेट से लटक गए। उनके पैर ट्रेन और प्लेटफाॅर्म के बीच आ गए। वह ट्रेन का गेट पकड़े हुए प्लेटफाॅर्म पर घिसटते जा रहे थे। तभी आरपीएफ जवानों ने जांबाजी दिखाते हुए उन्हें बचा लिया।
विज्ञापन
यात्री को बचाते आरपीएफ जवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जंक्शन पर सोमवार को चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे 64 वर्षीय बुजुर्ग यात्री के लिए आरपीएफ के दो दरोगा फरिश्ता बनकर पहुंचे। यात्री का संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन के गेट पर लटक गया और उसके दोनों पैर प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच फंस गए। यह देखकर मौके पर तैनात आरपीएफ और आरपीएसएफ के जवानों में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान दो दरोगाओं ने तत्परता दिखाते हुए यात्री को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन




घटना सोमवार दोपहर 2:03 बजे की है। मथुरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से कलिंग उत्कल एक्सप्रेस (18478) निर्धारित ठहराव के बाद रवाना हो रही थी। इसी दौरान त्योहार पर यात्रियों की भीड़ के चलते ट्रेन में सवार नहीं हो सके 64 वर्षीय प्रसाद महापात्र निवासी ओडिशा ने एस-1 कोच में चढ़ने का प्रयास किया। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन के गेट पर लटक गए। उनके दोनों पैर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच चले गए।
विज्ञापन


ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के उप निरीक्षक सुजीत सिंह चंदेल और आरपीएसएफ के उप निरीक्षक टीआई सिंह ने बिना देर किए यात्री को मजबूती से पकड़कर चलती ट्रेन से दूर खींच लिया। इससे बुजुर्ग की जान बच गई। उन्हें कोई चोट नहीं आई। जवानों ने प्राथमिक उपचार के बारे में पूछा, लेकिन यात्री ने इसकी आवश्यकता से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


इधर, ट्रेन में चढ़ने से रह गए अन्य यात्रियों के शोर मचाने पर किसी यात्री ने एसीपी कर दी। ट्रेन रुकने पर सभी यात्रियों को सुरक्षित कोच में बैठाया गया। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। घटना की जानकारी पर सहायक सुरक्षा आयुक्त और आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक भी मौके पर पहुंचे। दोनों दरोगाओं की इस तत्परता और साहस की यात्रियों ने सराहना की। आरपीएफ ने इस कार्रवाई को ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत दर्ज किया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें