फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: विदेशी इस्कॉन भक्त की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। परिक्रमा मार्ग स्थित एक अस्पताल में उपचार के दौरान आस्ट्रेलिया निवासी इस्कॉन भक्त पॉल गेरॉर्ड ओसूलीवान की मौत हो गई। वहां यहां नवंबर से कैंसर का उपचार करा रहे थे। पत्नी ने उनका यमुना किनारे अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस ने आस्ट्रेलियन दूतावास को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन


मेलबॉर्न निवासी 61 वर्षीय पॉल गेरॉर्ड ओसूलीवान 11 नवंबर 2023 से इस्कॉन के एमवीटी गेस्टहाउस में पत्नी ओ सूलीवान चेरिल के साथ रह रहे थे। वह कैंसर से पीड़ित थे और परिक्रमा मार्ग पर रमणरेती स्थित एक निजी अस्पताल में उनका में इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह करीब साढे पांच बजे उनकी मौत हो गई। मौके पर इस्कॉन भक्त भी पहुंच गए। उनके शव को यमुना किनारे ले जाया गया, जहां पत्नी ओ सूलीवान चेरिल ने अंतिम संस्कार किया।
इस्कॉन के पीआरओ रवि लोचन दास ने बताया कि पॉल गेरॉर्ड ओसूलीवान उनके गेस्टहाउस एमवीटी में रह रहे थे और कैंसर से पीड़ित थे। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि जानकारी संबंधित देश के दूतावास को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें