फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपिंग ग्राउंड को लेकर निगम और प्राधिकरण आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। डंपिंग ग्राउंड को लेकर निगम और प्राधिकरण आमने-सामने आ गए हैं। वृंदावन स्थित विकास प्राधिकरण की कॉलोनी कैलाश नगर में काम कर रही कूड़ा उठाने वाली कंपनी कूड़ा फेंकने के लिए निगम के डंपिग ग्राउंड का प्रयोग कर रही है। जबकि निगम द्वारा नियुक्त कंपनी द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है। सोमवार को इसे लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। निगम अधिकारियों ने समझा-बुझाकर मामले को शांत किया ।
विज्ञापन

निगम द्वारा वृंदावन में एनवायरोजोन कंपनी द्वारा घरों से कूड़ा उठाने का काम किया जा रहा है । वह कैलाश नगर के निकट स्थित डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा डालते हैं । यहीं पर कैलाश नगर में साफ-सफाई का काम देख रहे ठेकेदार द्वारा कूड़ा डाला जाता है। लेकिन इसका कोई शुल्क निगम को नहीं दिया जाता है। जिसके चलते निगम की कंपनी ने उक्त ठेकेदार से डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा डालने से मना कर दिया और कूड़ा फेंकने के लिए शुल्क मांगा।
ठेकेदार ने शुल्क देने से मना कर दिया और कूड़ा फेंकना जारी रखा। कूड़ा कंपनी ने मंगलवार को फिर विरोध किया । विरोध करते ही दोनों आमने-सामने आ गए। बात आगे बढ़ी और निगम के अधिकारियों तक जा पहुंची। निगम के अधिकारियों ने इस मामले को शांत करते हुए दोनों को सामंजस्य बना कर काम करने के निर्देश दिए । संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि हालांकि कैलाश नगर निगम की सीमा से बाहर है परंतु फिर भी हमने कंपनी को निर्देश दिए हैं कि वह सामंजस्य बनाकर काम करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें