फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: फुटओवर ब्रिज बना पर जाम से राहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। श्रद्धालुओं की सुविधा और सड़क को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए प्रेम मंदिर के सामने बनाए गए फुटओवर ब्रिज से भी राहत नहीं मिल पा रही है। यहां अब भी हर वक्त जाम लगा रहता है। सुबह और शाम तो वाहनों को निकलना मुश्किल भरा हो जाता है। वाहनों की टक्कर से से श्रद्धालुओं में विवाद की स्थिति हो जाती हैं।
विज्ञापन

मंदिर के सामने फुटओवर ब्रिज तो बना दिया गया लेकिन सड़क के बीच में बने डिवाइडर में बने कई कट बंद नहीं किए गए है। इसके चलते श्रद्धालु फुटओवर ब्रिज का उपयोग करने के बजाय सीधे सड़क पार कर रहे हैं। इससे वाहनों की रफ्तार थम जाती है और लंबा जाम लग जाता है। सुबह और शाम के समय हालात बिगड़े रहते हैं। वाहनों की लंबी कतारें लगने से स्थानीय लोगों को जाम में जूझना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस की तैनाती बढ़ाकर व्यवस्था को सुचारु किया जा सकता है।
विज्ञापन




बैठने और सोने के काम आ रहा पुल
फुटओवरब्रिज लोगों के बैठने के काम आ रहा है। सुबह शाम यहां लोग सीढ़ियों पर बैठे नजर आते हैं तो ऊपर लोग सो जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें