फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सर्वर ठप होने से ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड टेस्टिंग इंस्टीट्यूट में पूरे दिन नहीं हुआ कामकाज

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। मथुरा मार्ग स्थित ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड टेस्टिंग इंस्टीट्यूट में दिनभर सर्वर ठप होने के कामकाज नहीं हो सका। दर्जनों लोग लाइसेंस बनवाने और पुराने लाइसेंस का रिन्यूअल करने के लिए घंटों सर्वर आने का इंतजार करते रहे। इस दौरान अधिकारी अपने कार्यालय से नदारद रहे। शाम होने पर लोग बिना कार्य पूरा कराए मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन

मथुरा मार्ग स्थित आईटीआई परिसर में संचालित इंस्टीट्यूट में सुबह साढ़े दस बजे से सर्वर ठप हो गया। इस पर यहां तैनात कर्मचारी भी चले गए। लोग हाथों में फॉर्म और शुल्क की पावती लिए सर्वर आने का इंतजार करते रहे। नवीन लाइसेंस के लिए विंडो पर इंतजार कर रहे प्रदीप, सोनवीर, नेहा ने बताया कि करीब साढ़े दस बजे से सर्वर के आने का इंतजार कर रहे हैं, उसके कारण फोटो नहीं हो पा रहा है। यहां कोई बताने वाला नहीं है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन नीतू सिंह ने बताया कि वह विभाग के कार्य से तीस हजारी कोर्ट गई हैं। सर्वर न से काम प्रभावित हो सकता है। इसी संबंध में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें