खाद्य विभाग की टीम ने नष्ट कराए पेड़े।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा के वृंदावन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने रुक्मिणी विहार स्थित एमवीडीए के फ्लैट सहित कई स्थानों पर गंदगी में बड़ी मात्रा में भंडार किए जा रहे पेड़े एवं मिल्क केक को नष्ट कराया। इसके अलाव कई क्षत्रों में घेवर एवं मिठाई के नमूने लिए। टीम की इस कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में हलचल मच गई। वहीं बलदेव में भी टीम ने दुकानों में मिठाई के नमूने लिए। नष्ट कराई मिठाई की कीमत लगभग 6.27 लाख रुपये बताई जा रही है।
http://
सोमवार को सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. जतिन कुमार सिंह के निर्देशन व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सचल दल ने रुक्मिणी विहार के सेक्टर-3 स्थित एमवीडीए ब्लाक 23 में किराये पर ले रखे फ्लैट में अस्वच्छ परिस्थितियों में रखे पेड़े के 4 और मिल्क केक का 1 नमूना लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि एक मिठाई कारोबारी के मकान पर छापा मारकर वहां बोरों पर एफएसएस एक्ट 2006 के तहत आवश्यक विवरण अंकित न होने के कारण मौके पर मौजूद लगभग 4000 किलो पेड़ा और 100 किलो मिल्क केक को जेसीबी की मदद से जमीन में गड्ढा कर नष्ट कराया, जिसकी कीमत लगभग 6.15 लाख आंकी जा रही है।