फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह घना कोहरा, दोपहर में खिली धूप

Wed, 04 Jan 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
सुबह घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुबह घने कोहरे के साथ ठंडी हवाओं से लोग सिहर उठे। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। दोपहर को धूप खिली तो लोगों ने राहत की सांस ली। तापमान गिरने के साथ ही दिल के रोगियों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह घने कोहरे के कारण नियमित टहलने जाने वाले कम लोग ही घर से बाहर निकले। कोहरे का आलम ये था कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंद कदमों की दूरी पर भी कुछ नहीं दिख रहा था। इसके चलते वाहन रेंगते हुए चल रहे थे। जगह-जगह लोग अलावा के सहारे बैठे हुए थे। दोपहर के सम धूप खिली तो ठंड से मुरझाए चेहरे खिल उठे। बुधवार को दिन का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


दिल के रोगियों की संख्या बढ़ी
जिला अस्पताल में सर्दी के शिकार लोगों की संख्या में इजाफा दर्ज किया गया है। सर्दी, बुखार के साथ ही दिल के रोगियों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अनूप कुमार अंबेश ने बताया सर्दी में दिल के रोगियों की संख्या बढ़ गई है। इस मौसम में बचाव ही बेहतर उपाय है।
विज्ञापन


ये सावधानियां जरूरी
- दिल के रोगी सुबह जल्दी न उठें।
- घर से बाहर निकलते समय शरीर को गर्म कपड़ों से पूरा ढक कर रखें।
- रजाई से निकलकर सीधे बाहर न आएं।
- यदि सर्दी की शिकायत है तो सुबह और शाम गर्मा पानी का सेवन करें।

सर्दी से जनजीवन अस्तव्यस्त
श्रीधाम राधाकुंड में कड़ाके की सर्दी और कोहरे से जनजीवन अस्तव्यस्त है। सर्दी से गरीब और असहाय लोग परेशान हैं। ठंड से सूरज की किरणें भी निस्तेज दिखाई दे रही हैं। बुधवार को कस्बा में एक बजे के बाद धूप तो निकली लेकिन बर्फीली हवाओं से धूप में गर्मी नहीं थी। लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। शाम होते ही फिर सर्दी ने दस्तक दे दी। दिन का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और रात का छह डिग्री सेल्सियस रहा। धार्मिक प्रवृत्ति के लोेग परिक्रमा मार्ग में गरीब और बेसहारा को खिचड़ी व कंबल आदि वितरित कर रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें