फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में कड़ाके की ठंड, दिन में गुनगुनी धूप

Fri, 22 Jan 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड और बढ़ गई। रात के तापमान में एक डिग्री गिरावट के साथ ही शुक्रवार को सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। इधर दिन में गुनगुनी धूप ने लोगों को थोड़ी राहत दी।
विज्ञापन


शुक्रवार को सर्द मौसम के तेवर और कड़क रहे। सुबह घने कोहरे ने जिंदगी की रफ्तार धीमी कर दी। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। कोहरा इतना घना था कि वाहन हाईवे किनारे ढाबों पर रुककर मौसम साफ होने का इंतजार करने को मजबूर रहे।

अपरान्ह होते-होते मौसम साफ हुआ और धूप की किरणों ने राहत प्रदान की। गुनगुनी धूप में भी सर्द हवाओं ने ठंड का प्रभाव बनाए रखा।

राया शोध केंद्र प्रभारी डा. श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को दिन का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो बीते दिन से एक डिग्री अधिक था। रात का तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो बीते दिन के मुकाबले एक डिग्री कम था। मौसम में आर्र्दता का प्रतिशत 88 मापा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें