फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी और कोहरे पर भारी पड़ी आस्था

Mon, 07 Dec 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार की सुबह तेज सर्दी और कोहरा भी श्रद्धालुओं की आस्था को डिगा नहीं सका। एकादशी पर्व पर तड़के सुबह अंधेरे में ही श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान कर वृृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा लगाई।
विज्ञापन


पूरा परिक्रमा मार्ग राधे-राधे और बांकेबिहारी के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था। दिन गुजरने के साथ ही परिक्रमा मार्ग में भीड़ बढ़ गई। इधर नगर के मंदिरों में भी एकादशी पर धार्मिक कार्यक्रम हुए।

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर, राधावल्लभ मंदिर, राधादामोदर, राधा श्यामसुंदर, राधासनेह बिहारी, कृष्ण बलराम इस्कान और प्रेम मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें