फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दिवाली पर आसमान छूने लगे फूलों के भाव, 1400 रुपये किलो बिक रही रायबेल की कली; गेंदा भी हुआ महंगा

Sat, 07 Nov 2026 08:58 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

दिवाली पर मथुरा की गोविंदगंज फूल मंडी में खरीदारों की भीड़ उमड़ी, लेकिन फूलों के भाव भी काफी ऊंचे रहे। रायबेल की कली 1400 रुपये और कुंद 1200 रुपये प्रति किलो बिकी।
 
विज्ञापन
दिवाली पर सजी फूलों की मंडी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली पर होली गेट स्थित गोविंदगंज फूल मंडी में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। घरों और प्रतिष्ठानों को सजाने के लिए लोगों ने फूलों की जमकर खरीदारी की। मंडी में जगह-जगह गेंदे, गुलाब, गुलदाउदी और अन्य फूलों के ढेर लगे नजर आए। खरीदारों की भीड़ के चलते दुकानदारों को फूल बेचने की फुर्सत तक नहीं मिली। कोई पूजा के लिए फूल खरीदता दिखा तो कोई घर के दरवाजे और मंदिर सजाने के लिए फूलों की माला और बंदनवार लेता नजर आया।
विज्ञापन




मंडी में गेंदा 80 रुपये, गुलदाउदी 200 रुपये, गुलाब 250 रुपये, कनेर 500 रुपये, बटन रोज 350 रुपये, कुंद 1200 रुपये और गुल्डोरी 200 रुपये प्रति किलो बिकी। टाटा गुलाब 350 रुपये प्रति बंडल और रायबेल की कली 1400 रुपये प्रति किलो रही। कमल का फूल 30 रुपये प्रति पीस और अशोक के पत्तों की बंदनवार 60 रुपये प्रति दर्जन बिकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूल व्यापारी गौरव गुप्ता और फूल विक्रेता भारत ठाकुर ने बताया कि दिवाली पर फूलों की मांग बढ़ने से मंडी में अच्छी ग्राहकी रही। सुबह से ही खरीदारों का पहुंचना शुरू हो गया था। दिनभर फूलों की खरीदारी का सिलसिला चलता रहा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें