फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गोदामों में भरा बाढ़ का पानी

विज्ञापन
मथुरा। मसानी ​स्थित मिडलैंड कंपाउंड में भरा पानी।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। मसानी क्षेत्र में यमुना से जुड़ा नाला व्यापारियों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। नाले में लौट रहा बाढ़ का पानी व्यापारियों के गोदामों में भर रहा है। इससे व्यापारी परेशान हैं, लेकिन उन्हें अब तक प्रशासन ने राहत देने के लिए कोई कार्य नहीं किया।
विज्ञापन


शहर के बीचों बीच मसानी क्षेत्र में बसे मिडलैंड कंपाउंड में कंपनियों के गोदाम बने हुए हैं। यहां बड़े व्यापारियों का करोड़ों का माल स्टॉक रहता है। बीते दो दिन से कंपाउंड के पास स्थित बड़े नाले के माध्यम से गोदामों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया है। यह पानी यमुना में बाढ़ के चलते नाले से लौटकर आ रहा है। गोदामों में पानी भरने से व्यापारियों को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। व्यापारी पानी को रोकने के लिए अस्थायी दीवार बनाकर प्रयास भी कर रहे हैं, लेकिन बाढ़ के पानी के आगे उनकी मेहनत नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें