फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइटिंगेल के लैंप में सेवा की ज्योति: स्वामी निखिलेश्वरानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। राजकोट रामकृष्ण मठ के अध्यक्ष स्वामी निखिलेश्वरानंद ने कहा कि नाइटिंगेल के लैंप में जो ज्योति है, वह सेवा की ज्योति है। हम स्वामी विवेकानदं के चार योगों के समन्वय के माध्यम से अपने जीवन को धन्य कर सकते हैं।
विज्ञापन

यह विचार उन्होंने रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस समारोह में व्यक्त किए। समारोह में जीएनएम कोर्स पूरा करने पर छात्राओं के 44वें बैच को पुरस्कृत किया गया। छात्राओं की भजन गायन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
रामकृष्ण मिशन वृंदावन के सचिव स्वामी सुप्रकाशानंद ने कहा कि यहां जीएनएम की छात्राओं को आध्यात्मिक वातावरण में तकनीकी ज्ञान के साथ ही सेवा का पाठ पढ़ाया जाता है। दिल्ली के आरएमएल अस्पताल की प्राध्यापिका डॉ. प्रभा कुमारी ने कहा कि यह दिवस फ्लोरेंस नाइटिंगेल की सेवा और समर्पण का पर्याय है।
विज्ञापन

सेवाश्रम के स्कूल ऑफ नर्सिंग की उप प्राचार्या स्मिता जगदीश ने कहा कि यह छात्राओं का 44वॉ बैच है। कोर्स अस्पताल में सन् 1981 से संचालित है। इस अवसर पर स्वामी कालीकृष्णानंद महाराज, नर्सिंग स्कूल की प्राध्यापिका कृष्णा कुमारी, पारुल रॉबर्ट, पूनम आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें