फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा रेलवे स्टेशन पर दिनदहाड़े पांच साल के बच्चे का अपहरण, मां के सामने उठाने ले गया युवक

Fri, 16 Jan 2026 10:08 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

उत्तर प्रदेश के मथुरा रेलवे स्टेशन पर दिनदहाड़े पांच साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया। मां चीखती रही लेकिन किसी ने मदद नहीं की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जंक्शन पर बृहस्पतिवार की सुबह मां के सामने युवक उसके पांच साल के बेटे का अपहरण कर ले गया। मां स्टेशन पर चीखती चिल्लाती रही मगर स्टेशन पर मौजूद जीआरपी और आरपीएफ के जवान मूकदर्शक बने रहे। कई घंटे बाद बच्चे के परिजन ने जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन


वृंदावन की रहने वालीं रेशमा पत्नी एजाज बृहस्पतिवार की सुबह करीब 6:50 बजे अपने मायके आगरा शटल से जाने के लिए 3 बच्चों को लेकर मथुरा जंक्शन पर पहुंची थीं। उनके साथ 12 व पांच साल के दो बेटे व तीन साल की बेटी थी। रेशमा टिकट लेने के लिए लाइन में लगी थीं। उन्होंने लाइन में लगे एक युवक को पैसे देकर टिकट लेने को कहा। युवक ने टिकट दे दिया। युवक भी रेशमा के पीछे चलने लगा। वह बच्ची को लेकर पानी लेने गईं। इसी बीच युवक ने रेशमा के छोटे बेटे नुमान (5) को गोद में उठाया और ट्रेन में सवार हो गया। 

इसी दरम्यान ट्रेन चल दी। रेशमा को इसी ट्रेन से जाना था, अपने बेटे को नहीं देखकर चीखने चिल्लाने लगीं। ट्रेन में उनके सामने ही बेटे को युवक को अगवा कर ले जा रहा था, लेकिन प्लेटफॉर्म पर मौजूद जीआरपी और आरपीएफ कर्मियों ने ध्यान नहीं दिया। रेशमा ने अपने पति व अन्य परिजन को सूचना दी। इसके बाद रेशमा का पति एजाज और अन्य परिजन जंक्शन पहुंच गए। वह वृंदावन से जीआरपी थाने पहुंचे। 
विज्ञापन


तब कहीं जाकर बच्चे के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई। सीओ जीआरपी राजेश दीक्षित ने बताया कि बच्चे का अपहरण करने वाले की तलाश के लिए टीम का गठन किया गया है। घटना के बारे में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। बच्चे की सकुशल मुक्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें