नौहझील। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को ओडिशा के भुवनेश्वर में हिरासत में लिए जाने के विरोध में सोमवार को नौहझील थाने पर भाकियू पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण धरना दिया।
धरना शाम को करीब 5 बजे शुरू हुआ और रात 10 बजे तक करीब पांच घंटे चला। स्थानीय पुलिस ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। धरने पर बैठे रहे।धरना का नेतृत्व भाकियू के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री करुआ सिंह ने किया। करुआ सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत सोमवार शाम भुवनेश्वर में किसानों के साथ पैदल मार्च कर रहे थे। तभी उन्हें हिरासत में ले लिया गया। इस कार्रवाई के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर नौहझील थाने पर धरना दिया गया। किसानों ने टिकैत की रिहाई की मांग उठाई। धरने में प्रेमचंद चौधरी, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, जिला सचिव श्रीचंद चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार, जिला कोषाध्यक्ष देशराज भगत, ब्लॉक अध्यक्ष श्याम, वीरपाल सिंह, हरवीर चौधरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद