फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मंडियों के पास लगेंगी वेंडिंग मशीनें, सिक्का डालते ही निकलेगा थैला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

विद्यार्थियों के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाया जाएगा स्वच्छता का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। ब्रज को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ प्लास्टिक मुक्त करने की दिशा में नई पहल शुरू की गई है। अब सब्जी मंडियों सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर वेंडिंग मशीनें स्थापित की जाएंगी। इन मशीनों में 10 रुपये का सिक्का डालने पर लोगों को मजबूत थैला निकलेगा।
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, जिला प्रशासन, नगर निगम और हार्टफुलनेस के संयुक्त तत्वावधान में हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है, के संकल्प के द्वितीय चरण में शुक्रवार को परिषद के सभागार में अभियान के कोर ग्रुप की बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने बताया कि स्कूल-कॉलेजों के माध्यम से स्वच्छता संबंधी संदेश घर-घर तक पहुंचाया जाए। व्यापारी विपिन सिंघल ने बताया कि मशीन में 10 रुपये का सिक्का डालने पर करीब पांच किलो सब्जी तक का एक मजबूत थैला प्राप्त होगा। बैठक में नगर निगम के उपसभापति मुकेश सारस्वत, उद्यमी दीपक गोयल, अंकित बंसल, राहुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें