फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: डिप्थीरिया के पांच केस सामने आए, दो की मौत से स्वास्थ्य विभाग में हलचल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिले में पिछले 15 दिनों में लगातार डिप्थीरिया के पांच केस सामने आने और दो बच्चों की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में हलचल मची है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि इस बीमारी के मरीजों की जानकारी होने पर मुख्यालय को अवगत कराएं।
विज्ञापन


महावन, चौमुहां एवं शहरी क्षेत्र में पिछले 15 दिनों में डिप्थीरिया के पांच मरीज सामने आए हैं। इनमें से बलदेव और नौगांव में उपचार के दौरान एक-एक बालिका की मौत पिछले दिनों हो चुकी है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर अमन कुमार द्वारा उपचार किया जाता है। उन्होंने बताया कि यह बीमारी बरसात के बाद बच्चों में सामने आती है। जिनके वैक्सीन नही लगी है उनको यह बीमारी हो सकती है।

डा. भूदेव सिंह ने बताया कि माताएं निर्धारित समय पर बच्चों को टीकाकरण कराएं। जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवा उपलब्ध है। बच्चों को जन्म से छह हफ्ते से लेकर 16 वर्ष तक निर्धारित टीका लगवाने से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि एक जनवरी से लेकर दस डिप्थीरिया केस समाने आए हैं। इसमें पिछले दिनों बलदेव में तीन साल की बच्ची को डिप्थीरिया का केस समाने आया। जिसे एसएन मेडिकल कालेज भेजा गया। जहां उसकी मौत हो गई है। इससे पहले नौगांव में एक बच्ची की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें