फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पांच प्राचीन कुंडों का होगा कायाकल्प, बदलेगा स्वरूप

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गोकुल, वृंदावन और नंदगांव के पांच प्राचीन कुंडों का कायाकल्प होगा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने उनका मूल स्वरूप लौटाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इनके सौंदर्यीकरण के साथ-साथ जैविक प्रक्रिया द्वारा दूषित पानी का शोधन होगा। इस परियोजना में करीब 5 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसकी शुरुआत गोकुल के अष्टसखी घाट कुंड से हो गई है।
विज्ञापन

परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि गोकुल में यमुना किनारे ठकुरानी घाट और मुरली घाट के मध्य अष्टसखी घाट कुंड है, जो अब तक कीचड़ से भरा हुआ है। गोकुल के एक हिस्से का गंदा पानी भी इस स्थान पर एकत्रित होता है। कुंडों की दशा सुधारने के लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। कुंडों को प्राचीन स्वरूप देने के लिए पुणे की संस्था काम कर रही है। दशा के साथ-साथ ये कुंड पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित होंगे। साथ ही कृष्णकालीन पौधे भी लगाए जाएंगे। कुंडों में ग्रीन ब्रिज बनाए जाएंगे, इनमें बालू, पत्थर, जैविक खाद और पौधे लगाए जाएंगे। इस प्रक्रिया के तहत कुंडों तक पहुंचने वाला पानी शोधित होगा। उन्होंने बताया कि गोकुल में अष्टसखी के अलावा वृंदावन सुनरख स्थित सौभरि कुंड, कोसी ड्रेन और नंदगांव स्थित ललिता कुंड और वृंदा कुंड की भी दशा सुधरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें