फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नौहझील में पहली बार गूंजा जय जगन्नाथ, रथयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील। मंगलवार शाम को नौहझील और छिनपारई गांव में पहली बार भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस अवसर पर दूर-दराज के राज्यों से आए श्रद्धालुओं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

रथयात्रा का आयोजन अखिल भारतीय श्री चैतन्य महाप्रभु गौड़ीय मठ के संस्थापक भक्ति प्रसाद विष्णु गोस्वामी महाराज और गौरांग बाबा के सानिध्य में हुआ। इसमें देहरादून, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश और पंजाब से भी भक्त शामिल हुए। शोभायात्रा नौहझील स्थित अग्रवाल बगीची से शुरू हुई, जहां भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के विग्रहों का पूजन किया गया। रथ खींचने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मची रही।
भक्त डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते हुए चल रहे थे। प्रधान प्रशांत गुप्ता और मनीष जिंदल ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। उपनिरीक्षक रोहित तेवतिया के नेतृत्व में पुलिस बल ने सुरक्षा संभाली। यह शोभायात्रा श्री चैतन्य महाप्रभु गौड़ीय मठ सेवा ट्रस्ट मंदिर, छिनपारई पर संपन्न हुई। इस दौरान कृष्ण दास महाराज, भक्ति प्रसाद गिरि दास महाराज, सुंदर गोपाल दास महाराज, नारायण दास महाराज, श्रीधर दास महाराज सहित करतार चौधरी, उमाकांत शर्मा, अनिल शर्मा, बब्बर, प्रमोद, नरेश गुप्ता, संतोष शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें