वृंदावन के रमणरेती पुलिस चौकी के समीप दो पक्षों में रविवार रात 11 बजे फायरिंग हो गई। इस दौरान गेस्ट हाउस में कमरे की तलाश में आए संभल के अहरोला माफी गांव निवासी कमल शर्मा के पैर में गोली लग गई। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।
डॉक्टरों ने घायल की हालत नाजुक देखते हुए उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर एसपी सिटी अरविंद कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घायल श्रद्धालु भाई व बहन के साथ वृंदावन आया था। वह ठहरने के लिए गेस्ट हाउस की तलाश में रामकृष्ण भवन गेस्ट हाउस के बाहर खड़ा था। इसी समय गोली की चपेट में आ गया।