फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मकान मालिक और किराएदार पर फायरिंग...बाल-बाल बचे दोनों, मासूम के छूकर निकल गई गोली

Sat, 12 Jul 2025 11:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में बाइक सवार बदमाशों ने मकान मालिक और किराएदार पर फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि इस हमले में दोनों बाल-बाल बच गए। ढाई साल के मासूम को एक गोली छूकर निकल गई। 

 
विज्ञापन
मथुरा। कोसीकलां में राजमार्ग पर वाहनों की चेकिंग करती पुलिस।  - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात को बाइक सवार बदमाशों ने किराएदार पर फायरिंग कर दी। वारदात में उनकी बाल-बाल जान बची। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से तीन से चार कारतूस के खोखा बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


 

घटना मंडी चौकी क्षेत्र शिवपुरी की है। शुक्रवार रात को मकान मालिक और किराएदार आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान तीन बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे। इसके बाद गोली चलाने लगे। गोलियों की आवाज सुनकर गांव में दहशत मच गई।  बदमाशों ने मकान मालिक सूरजभान और उनके किराएदार पर गोलियां चला दीं। 2-3 राउंड की फायरिंग में एक गोली किराएदार की गोद में बैठे ढाई साल के बच्चे को छूकर निकल गई।
विज्ञापन

हाईवे थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष से शिकायत ली गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें