फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रेस्टोरेंट पर की फायरिंग व तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। महावन थाना क्षेत्र में गोकुल बैराज रोड स्थित श्रीदाऊजी महाराज पैलेस पर शुक्रवार रात करीब 11 बजे 8-10 लोगों ने आकर कर्मचारियों से मारपीट कर दी। वहां तोड़फोड़ कर फायरिंग करने से मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के पहुंचने से पूर्व हमलावर भाग गए।
विज्ञापन

होटल संचालक चौधरी दरब सिंह ने बताया देररात लगभग 10 बजे दो युवक रेस्टोरेंट पर खाना खाने आए। दोनों खाना खाकर बाहर निकले और रेस्टोरेंट के सामने लघुशंका करने लगे। चौकीदार मुरारी लाल द्वारा मना करने पर उन्होंने चौकीदार को गाली देते हुए पीट दिया। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें समझाकर भेज दिया। लगभग 1 घंटे बाद तीन-चार मोटरसाइकिल पर आए आठ से 10 युवकों ने होटल पर कर्मचारियों से मारपीट कर दी। तमंचे से फायर भी किया। आरोपी होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर और कंप्यूटर को ले गए। दरब सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें