फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आसमान से बरस रही आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। चिलचिलाती धूप के कारण सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। शनिवार दोपहर हुई बूंदाबांदी भी बेअसर रही।
विज्ञापन

सूरज उदय होने के कुछ ही घंटों बाद धूप असहनीय होने लगी। दोपहर होते-होते गर्म हवा के थपेड़े लोगों को झुलसाने लगे। हालांकि दोपहर को मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी चली और कुछ देर बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे तापमान में ज्यादा असर नहीं पड़ा। शाम तक तपिश बरकरार रही और अधिकतम तापमान 42.1 व न्यूनतम 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर 12 से शाम 4 बजे के बीच बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। लोग केवल जरूरी काम से सिर व चेहरा ढककर बाहर निकले। मौसम विभाग के अनुसार, बीते दिनों से 40 से 44 के बीच तापमान दर्ज किया जा रहा है। आने वाले दिनों में पारा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या
गर्मी और लू के कारण अस्पतालों में डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त, तेज बुखार और हीट स्ट्रोक के मरीजों की तादाद अचानक बढ़ गई है। डॉक्टरों ने बुजुर्गों और बच्चों को विशेष रूप से दोपहर के समय घर में रहने की सलाह दी है। प्रशासन ने भी एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से ज्यादा से ज्यादा पानी, छाछ और ओआरएस का घोल पीने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें