फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीसीएल डिपो के निकट आग से हड़कंप

Sat, 09 Jan 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना रिफाइनरी क्षेत्र में एचपीसीएल डिपो के निकट घने जंगल में शनिवार दोपहर को अचानक आग लग गई। आग एचपीसीएल डिपो के निकट तक पहुंचने लगी तो एचपीसीएल के कर्मियों और रिफाइनरी पुलिसकर्मियों मे हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आग एचपीसीएल डिपो से 50 मीटर दूर तक फैल गई थी। रिफाइनरी, एचपीसीएल की एक-एक और फायर ब्रिगेड की दो दमकल आग पर दो घंटे में काबू पा सकीं।

शनिवार को दोपहर 12 बजे रिफाइनरी थाने के सामने घने जंगल में अचानक आग लग गई। झाड़ियों में लगी आग थोड़ी ही देर बाद एचपीसीएल डिपो की ओर बढ़ने लगी।

इस पर एचपीसीएल कर्मियों में हड़कंप मच गया और वे अपनी दमकल से आग पर काबू करने का प्रयास करने लगे। सफलता न मिलने पर एचपीसीएल के टर्मिनल मैनेजर विजय बारोत ने रिफाइनरी पुलिस, रिफाइनरी प्रशासन और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

इस पर रिफाइनरी की एक और फायर ब्रिगेड की दो दमकलें मौके पर पहुंच गई। इसके बाद भी दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।

दोबारा बुलाई दमकलें
टाउनशिप। अगिभनशमन अधिकारी बीपी त्रिपाठी के अनुसार रिफाइनरी के निकट झाड़ियों से एचपीसीएल डिपो तक पहुंची आग को बुझाकर दमकल लौटने लगी थीं। इस दौरान एक बार फिर से आग की लपटें झाड़ियों से उठने लगी तो टीम ने फिर से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें