फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: फर्नीचर की दुकान व गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जला; दमकल की छह गाड़ियों ने पाया काबू

Sun, 13 Oct 2024 11:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

तीर्थनगरी में फर्नीचर की दुकान व गोदाम में आग लग गई। आग से लाखों का सामान जल गया। दमकल की छह गाड़ियों ने बमुश्किल काबू पाया। 
विज्ञापन
fire demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शहर के पुराने जीटी रोड स्थित ओउम इलेक्ट्रॉनिक्स एंड फर्नीचर के गोदाम व दुकान में शनिवार रात करीब 10.30 बजे आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए छह दमकल की को मशक्कत करनी पड़ी। अग्निकांड में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। आग लगने का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन


शनिवार रात कोसीकलां में फर्नीचर के गोदाम एवं दुकान में आग लग गई। दुकान संचालक पीयूष अग्रवाल ने बताया कि लोगों ने दुकान से धुआं उठता देखा तो इसकी सूचना उन्हें दी गई। जब तक वह पहुंचे, तब तक आग भीषण रूप ले चुकी थी। आग बुझाने वाली दमकल की गाड़ियां भी पहुंच गईं। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक आग ने पूरे सामान को जलाकर राख कर दिया।

पीड़ित व्यापारी ने बताया कि दुकान के अंदर ही गोदाम बना रखा है। दशहरा एवं दिवाली को देखते हुए गोदाम सामान से फुल भरा था। आग से गोदाम एवं दुकान में कुछ भी शेष नहीं बचा है। आग बुझाने के दौरान एक-दो लोग हल्के से झुलस भी गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें