फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 बीटीसी छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

Sat, 18 Mar 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
Fraud
विज्ञापन
जिले के निजी कालेज और डायट में बीटीसी में प्रवेश के लिए फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र लगाने वाले 35 प्रशिक्षु पकड़ में आ गए हैं। सत्यापन में प्रमाण पत्र फर्जी मिलने के बाद डायट प्राचार्य ने एफआईआर दर्ज करने की तहरीर दी है। एसएसपी ने थाना रिफाइनरी को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


जिले में बीटीसी बैच 2013-14 और 2014-15 के लिए डायट पर अभ्यर्थियों की काउंसलिंग हुई थी। अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग के दौरान शैक्षणिक दस्तावेज जमा कराए थे। डायट की ओर से शैक्षिक प्रमाण पत्रों को संबंधित बोर्ड में सत्यापन के लिए भेज दिया था। सत्यापन में 35 प्रशिक्षुओं के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं।

इनमें किसी भी प्रशिक्षु की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट तो किसी की स्नातक की डिग्री फर्जी है। डायट प्राचार्य डा. मुकेश अग्रवाल ने दस्तावेज फर्जी मिलने पर उक्त 35 प्रशिक्षुओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के लिए एसएसपी मोहित गुप्ता को तहरीर दी है। शुक्रवार को एसएसपी ने थाना रिफाइनरी को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। साथ ही प्रशिक्षुओं को बीटीसी से निष्कासित कर दिया गया है। 
विज्ञापन


पहले के मामलों में साधी चुप्पी
15 हजार शिक्षक  भर्ती काउंसलिंग में 12 अभ्यर्थियों के टीईटी के प्रमाण पत्र और 16 हजार शिक्षक भर्ती की काउंसलिंग में 19 अभ्यर्थियों के स्नातक के दस्तावेज फर्जी पाए गए थे। साथ ही बीटीसी बैच 2012-13 में एडमिशन के लिए 16 प्रशिक्षुओं ने फर्जी प्रमाण लगाए थे। इनमें से सिर्फ बीटीसी प्रशिक्षुओं के विरुद्ध ही एफआईआर दर्ज हुई। शेष शिक्षक भर्ती में आए अभ्यर्थियों के खिलाफ तो एफआईआर ही नहीं हुई। इसके बाद भी शिक्षा अधिकारी मौन ही रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें