फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी पर टिप्पणी करने वाले के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। फेसबुक की एक पोस्ट पर कमेेंट कर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अश्लील टिप्पणी करने वाले के खिलाफ थाना गोवर्धन में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस संबंध में सेवादल अध्यक्ष सुनील उपाध्याय गांधी गोवर्धन थाना तथा जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने थाना सदरबाजार में तहरीर दी थी। दोनों नेताओं ने अब आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

फेसबुक यूजर की पोस्ट पर कमेंट करते समय हिंदू वादी दीपक तिवारी ने कांग्रेस के राहुल गांधी के खिलाफ अश्लील शब्दों का प्रयोग किया था। इस संबंध में कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष सुनील उपाध्याय गांधी ने थाना गोवर्धन में तथा जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने थाना सदर बाजार में तहरीर दी थी। लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष की तहरीर पर रविवार को थाना गोवर्धन में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। रिपोर्ट के बाद कांग्रेसियों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। सेवादल अध्यक्ष ने बताया कि अब जल्द ही आरोपी गिरफ्तारी होनी चाहिए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि यदि तीन दिन में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पार्टी जल्द ही आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें