फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो प्रोडक्शन नंबर 10 होगा अक्षय की फिल्म का नाम

Tue, 29 Nov 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ के निर्माताओं ने वृंदावन में संतों से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ के प्रोडक्शन से जुड़े लोगों ने मंगलवार शाम को संतों और ब्रजवासियों से मुलाकात की। सभी ने फिल्म से विवादित तथ्यों को हटाने की बात कहते हुए ब्रज की संस्कृति, परंपराओं और मर्यादाओं को ठेस न पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


मंगलवार देर शाम चतु: विरक्त वैष्णव परिषद् के महंत फूलडोल बिहारीदास महाराज के परिक्रमा मार्ग स्थित आश्रम चैतन्य कुटी पहुंचे फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर डा. रतिशंकर त्रिपाठी ने कहा कि हम सभी ब्रजभूमि का सम्मान करते हैं। फिल्म को लेकर भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। फिल्म में बरसाना-नंदगांव के बीच कोई वैवाहिक संबंध का दृश्य नहीं है।

न ही अभिनेता और अभिनेत्री का बरसाना या नंदगांव से कोई जुड़ाव का दृश्य है। लाइन प्रोड्यूसर ने फिल्म का नाम टॉयलेट एक प्रेम कथा से बदलकर प्रोडेक्शन नंबर 10 रखने की जानकारी दी और बरसाना की लठामार होली का फिल्माकंन भी बदलने पर विचार करने को कहा।
विज्ञापन


फिल्म निर्माताओं की टीम में एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर संजय बाजी, प्रमोद सिंह, सुमन मैम मौजूद थे। महंत हरिबोल बाबा, महंत सुतीक्ष्ण दास, स्वामी आदित्यानंद, धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष सौरभ गौड़ आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें