फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाकारों की भूमि है मथुरा, शेखर ने किया नाम रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। वेब सीरीज इश्क किल्स का निर्देशन कर युवाओं के दिल में अलग पहचान बना चुके ब्रज के होनहार युवा शेखर तोमर का रविवार को उनके ईस्ट प्रताप नगर स्थित आवास पर पहुंचे गोवर्धन क्षेत्र के विधायक कारिंदा सिंह ने स्वागत किया।
विज्ञापन

विधायक कारिंदा सिंह ने कहा कि मथुरा प्रारंभ से ही कलाकारों की भूमि रही है। भगवान श्रीकृष्ण भी सोलह कलाओं के अवतार माने जाते हैं। ब्रज के इस बालक ने अपनी कला का परचम मुंबई तक पहुंचाकर जो आयाम स्थापित किया है उससे युवाओं को प्रेरित होना चाहिए। शेखर तोमर ने बताया कि आज देश जिन परिस्थितियों से गुजर रहा है। ऐसे में वेब सीरीज घर बैठे लोगों के मनोरंजन का सबसे अच्छा माध्यम साबित हो रहा है।
22 मई को रिलीज हुई इस सीरीज को दर्शक अपने मोबाइल के प्ले स्टोर से डिजिटल चैनल उल्लू एप्प डाउनलोड कर इसे आसानी से देख सकते हैं। इससे पूर्व बतौर सहायक निर्देशक शेखर तोमर टॉयलेट एक प्रेम कथा में अपनी भूमिका निभा चुके हैं। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता योगेंद्र चतुर्वेदी, विनोद दीक्षित, राजकुमार तोमर, बद्री विशाल, कमल सिंह, शिवकुमार तोमर, ऋषि भारद्वाज, लव अग्रवाल, राकेश कुमार सिंह बंटी, अमित तोमर, अनुभव तोमर, नकुल सिंह राजावत, अर्जुन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें