फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से प्रवासी मजदूरों को भी मिलेगा निशुल्क राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। लॉकडाउन के तीसरे माह में राशन का वितरण एक बार फिर सोमवार से शुरू होने जा रहा है। इसमें पहली बार प्रवासी मजदूरों को बगैर राशनकार्ड के चावल और चना का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा, जबकि आम कार्डधारकों को नियमित राशन के रूप में चावल और गेहूं दिया जाएगा।
विज्ञापन

एक जून से राशन वितरण होने जा रहा है। इसके लिए कार्डधारक और कोटेदारों को सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए सभी दुकानें प्रात: सात बजे से खुल जाएंगी, जो रात सात बजे तक खुली रहेंगी। इस दौरान कार्डधारकों को पूर्व निर्धारित व्यवस्था के तहत गेहूं और चावल दिया जाएगा।
इसके अलावा प्रवासी मजदूरों को एक किलो चना प्रति परिवार और पांच किलो चावल प्रति यूनिट की दर से चावल दिए जाएंगे। जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को नि:शुल्क वितरण होगा। इसके साथ ही श्रम विभाग के पंजीकृत और मनरेगा जॉब कार्डधारक तथा नगर निगम में डूडा के पंजीकृत दहाड़ी मजदूर भी नि:शुल्क राशन के हकदार हैं।
विज्ञापन

इस दौरान सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। उन्होंने बताया कि कार्ड धारकों के अलावा प्रवासी मजदूरों को भी इस बार सरकार राशन दे रही है। उन्हें चावल और चना नि:शुल्क दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें