उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान मथुरा इस बार दो विद्वानों को मानद उपाधि देने जा रहा है। यह दूसरा मौका है जब वेटरिनरी विवि दीक्षांत समारोह के दौरान यह उपाधि देगा।
वेटरिनरी विवि मथुरा का पांचवां दीक्षांत समारोह 17 नवंबर को होगा। इसमें भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली (आईसीएआर) के डिप्टी डायरेक्टर जनरल केएमएल पाठक और नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट करनाल (हरियाणा) के डायरेक्टर कम वाइस चांसलर डा. एके श्रीवास्तव को मानद उपाधि दी जाएगी।
इस प्रस्ताव पर कुलाधिपति और प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने भी अपनी मुहर लगा दी है।
यह दूसरा मौका है जब वेटरिनरी विवि मथुरा मानद उपाधि देने जा रहा है। पिछली साल यह उपाधि आईसीएआर के महानिदेशक डा. एस अयप्पन को दी गई थी।
डा. मदान होंगे मुख्य अतिथि
वेटरिनरी विवि के दीक्षांत समारोह में इस बार डा. एमएल मदान को मुख्य अतिथि बनाया गया है। डा. मदान मथुरा में इस विवि के अलावा अकोला में भी कृषि विवि के कुलपति रहे हैं। इनके अलावा वह आईसीएआर में डिप्टी डायरेक्टर जनरल के पद पर भी रह चुके हैं।
दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि और मुख्य अतिथि संबंधी विश्वविद्यालयों के फैसलों पर कुलाधिपति की स्वीकृति मिल गई है। मानद उपाधि डा. केएमएल पाठक और डा. एके श्रीवास्तव को दी जाएगी। मुख्य अतिथि डा. एमएल मदन होंगे।
प्रो. एसी वार्ष्णेय
कुलपति, वेटरिनरी विवि, मथुरा