फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटरिनरी विवि का दीक्षांत समारोह आज

Mon, 16 Nov 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान की कार्य परिषद ने दीक्षांत समारोह में दिए जाने वाले मेडल और डिग्रियों के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। आज मंगलवार को विवि का दीक्षांत समारोह होगा।
विज्ञापन


सोमवार को वेटरिनरी विवि की कार्य परिषद की बैठक विवि के एकेडमिक भवन के सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान रजिस्ट्रार ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया। 17 नवंबर को आयोजित होने जा रहे विवि के पांचवें दीक्षांत समारोह से जुड़े प्रस्ताव रखे गए।

इसमें डिग्रियों का वितरण, छात्र-छात्राओं को दिए जाने वाले मेडल और मानद उपाधि से जुड़े प्रस्ताव शामिल थे। कार्य परिषद ने बिना किसी आपत्ति के सभी प्रस्तावों को एक स्वर में पारित कर दिया। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. एसी वार्ष्णेय ने की।
विज्ञापन


इन पदक का वितरण

बीवीएससी एंड एएच (स्नातक डिग्री)
- गोल्ड, सिल्वर और ब्राउंज मेडल
- जानकीनाथ मदन स्मृति बेस्ट क्लीनिशियन मेडल
- आईएसवीपीटी गोल्ड मेडल
- वाइस चांसलर मेडल

एमवीएससी (स्नातकोत्तर डिग्री)
- गोल्ड, सिल्वर और वाइस चांसलर मेडल



सज गया कैंपस
दीक्षांत समारोह के लिए वेटरिनरी विवि का कैंपस सज चुका है। आयोजन स्थल तक पहुंचने वाले रास्तों को खूबसूरती से सजाया गया है। सोमवार को भी साज-सज्जा का दौर जारी रहा। समारोह में राज्यपाल राम नाईक के आगमन के चलते सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने आयोजन स्थल का जायजा लिया। सुरक्षा के इंतजाम भी परखे। प्रशासन ने राज्यपाल के आगमन दौरान कुछ समय के लिए टैंक चौराहा से वेटरिनरी विवि की ओर जाने वाले रास्ते को बंद करने का फैसला किया है।
विज्ञापन



दीक्षांत समारोह और कुलाधिपति का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
सुबह
11:00 बजे - पुलिस लाइन हेलीपैड पर लैंडिंग
11:15 बजे - दीक्षांत समारोह स्थल पर पहुंचना
11:16 बजे - सलामी गारद का निरीक्षण
11:20 बजे - दीक्षांत समारोह का परिवेश धारण करना
11:35 बजे - दीक्षांत समारोह की शोभायात्रा में शामिल
11:40 बजे - मंचासीन और फिर राष्ट्रगान
11:42 बजे - सरस्वती वंदना और विवि गीत
11:46 बजे - दीक्षांत समारोह के शुभारंभ की घोषणा
12:20 बजे - पदक और डिग्री वितरण
12:32 बजे - विवि डॉक्यूमेंट्री की सीडी का विमोचन
12:35 बजे - मुख्य अतिथि संबोधन
12:50 बजे - अतिथि सम्मान
12:55 बजे - कुलाधिपति संबोधन
01:10 बजे - समारोह के समापन की घोषणा
01.11 बजे - राष्ट्रगान
01.13 बजे - शोभायात्रा की वापसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें