फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ई-रिक्शा में बैठने के चंद सेकंड बाद बेहोश हुआ युवक...बहन के फूल गए हाथ-पांव, डाॅक्टरों ने किया मृत घोषित

Thu, 28 Aug 2025 08:52 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

युवक अपनी बहन के साथ दवा लेने जा रहा था। ई-रिक्शा में बैठने के दाैरान अचानक बेहोश हो गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार को ई-रिक्शा में बैठने के चंद सेकंड बाद ही एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह अपनी बहन के साथ डॉक्टर के पास दवा लेने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में अचेत होकर गिर गए। बहन ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आगरा के रुनकता निवासी राजकुमार (38) नोएडा में निजी कंपनी में बिजली मिस्त्री का काम करते थे। वह कुछ दिन से बीमार चल रहे थे। इसलिए इलाज के लिए मंगलवार को सदर थाना क्षेत्र के पुरानी छावनी में अपनी बहन निशा के पास आए थे। बुधवार शाम को राजकुमार अपनी बहन के साथ डॉक्टर के पास दवा लेने के लिए जा रहे थे। 

वह ई-रिक्शा में बैठे और चंद सेकंड बाद अचेत होकर उसी में गिर गए। आनन-फानन ई-रिक्शा चालक व उनकी बहन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन छोटे बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि उनका पत्नी से घरेलू विवाद चल रहा है। सीओ आशना चौधरी ने बताया कि राजकुमार बीमार चल रहे थे। बुधवार शाम को उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें