विश्राम घाट पर यमुना जी का अभिषेक करते सेवायत।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। भगवान कृष्ण की पटरानी यमुना का प्रादुर्भाव महोत्सव मथुरा नगरी में धूमधाम के साथ मनाया गया। यमुना छठ के अवसर पर विश्व में फैल रही कोरोना महामारी के निवारणार्थ व यमुना शुद्धिकरण की कामना ले श्री माथुर चतुर्वेद परिषद पदाधिकारियों ने मां यमुना की पूजा-अर्चना की। परिषद के सरंक्षक गोपेश्वरनाथ, उपाध्यक्ष राकेश तिवारी एडवोकेट, महामंत्री योगेंद्र चतुर्वेदी ने आम जनमानस से इस विषम परिस्थिति में धैर्य व अनुशासन के साथ सरकार द्वारा लिए निर्णयों को मानकर सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में निरीक्षक कमल चतुर्वेदी, मंत्रीगण संजीव, अनिल, राजकुमार, युवा संयोजक आशीष व नीरज द्वारकेश आदि सदस्य उपस्थित रहे।
सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान द्वारा यमुना महारानी के प्रादुर्भाव पर विश्राम घाट पर पंडित लोकेंद्र नाथ कौशिक के नेतृत्व में मंत्रोच्चारण के बीच यमुना महारानी का दुग्धाभिषेक कर पूजन किया गया तथा वस्त्र धारण कराने के बाद प्रसाद लगाया गया। अध्यक्ष पंडित सोहन लाल शर्मा, सचिव नारायण प्रसाद शर्मा, पंकज शर्मा, महेंद्र दत्त आचार्य, पंडित कन्हैयालाल शर्मा, मनीष गौड़, अभिषेक गौड़, दिवाकर आचार्य, सचिव नारायन प्रसाद शर्मा आदि भक्तों ने यमुना मां से कोरोना संकट को दूर करने की कामना की।
भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति द्वारा यमुना छठ पर स्वामी घाट स्थित यमुना जी का पूजन अर्चना किया गया। श्रीजी की चुनरी, सिंदूर के साथ मेहंदी के साथ मां का शृंगार किया गया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा ने मां यमुना से इस वायरस से मुक्ति दिलाने की कामना की। महामंत्री बंसीलाल शर्मा, बलराम आचार्य, पंडित मुकेश शास्त्री, गौरव शर्मा, आशीष शर्मा, द्वारकापुरी वाले, राजेश शर्मा, केके शर्मा आदि उपस्थित रहे। इधर, यमुना छठ पर विश्राम घाट पर वैदिक मंत्रोचारण के मध्य यमुना मंदिर में मां यमुना की प्रतिमा का पंचामृत अभिषेक किया गया।