फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: छात्राओं ने संभाली थानों की कमान

विज्ञापन
थाना प्रभारी कोतवाली शहर बनी प्रियांशु वाहन चैकिंग कराती हुई।
विज्ञापन
मथुरा। मिशन शक्ति 5.0 के तहत शनिवार को कोतवाली और सदर थानों की कमान छात्राओं ने संभालीं। छात्राओं ने थाने की कार्यप्रणाली समझने के बाद पीड़ितों की फरियाद सुनी। यातायात सुधार के लिए सड़क पर पहुंचीं। कई दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट नहीं लगाने पर चालान किया गया।
विज्ञापन

सदर बाजार थाने में केआर गर्ल्स इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा भावना चौधरी को एक दिन का थानेदार बनाया गया। उन्होंने थाने का निरीक्षण किया और पीड़ितों की फरियाद सुनी। इसके बाद थाने की जीडी सहित अन्य अभिलेखों के बारे में जानकारी हासिल की। कोतवाली थाने में कुमारी प्रियांशु को थानेदार बनाया गया।
उन्होंने थाने में पीड़ितों की सुनवाई के बाद यातायात की कमान संभालीं। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट नहीं लगाने पर यातायात सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। कहा कि अपनी नहीं अपने घरवालों की चिंता कीजिए, उनके लिए हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाएं। हादसों में दोपहिया वाहन चालकों के मृत्यु के आंकड़े बताकर यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें