फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: उत्पादों की बिक्री के लिए प्रदर्शन केंद्र बनाएगा बकरी अनुसंधान संस्थान

विज्ञापन
केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। मखदूम स्थित केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान में तैयार उत्पादों की बिक्री के लिए किसान विस्तार एवं प्रदर्शन केंद्र बनाया जाएगा। संस्थान के साथ ही सांसद हेमामालिनी ने भी डीएम को जमीन उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा है। जमीन उपलब्ध होने के बाद जल्द से जल्द निर्माण कार्य कराया जाएगा। इससे बकरी पालन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

बकरी पालन के लिए किसानों को प्रेरित करने के साथ ही बकरी से जुड़े उत्पाद तैयार करने में केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक दिन रात जुटे हैं। बकरी की नई नस्लें तैयार करने के साथ ही बकरी के दूध व अन्य उत्पाद भी तैयार किए जा रहे हैं। संस्थान का लक्ष्य बकरी पालन से किसानों की आय बढ़ाना है। इसके लिए किसानों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इसके बाद बकरी से संबंधित उत्पादों की जानकारी किसानों व आमजन तक नहीं पहुंच पाती है। इसी को लेकर संस्थान ने अब किसान विस्तार एवं प्रदर्शन केंद्र बनाने का निर्णय लिया है।

इसके लिए आगरा-मथुरा हाईवे पर जमीन उपलब्ध कराने की मांग जिला प्रशासन से की गई है। हाल ही में सांसद हेमामालिनी ने भी डीएम को पत्र भेजकर केंद्र स्थापित करने के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए कहा है। विशेष रूप से यह जमीन नगर पंचायत फरह क्षेत्र में या हाईवे पर आवागमन में सुलभ क्षेत्र में उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। जिलाधिकारी ने उक्त जमीन के लिए एडीएम प्रशासन और उप जिलाधिकारी मथुरा को निर्देशित किया है। उन्हें जल्द से जल्द भूमि उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

केंद्र पर यह मिलेंगी सुविधाएं
बकरी अनुसंधान संस्थान द्वारा स्थापित किए जाने वाले किसान विस्तार एवं प्रदर्शन केंद्र पर केवल बकरी से तैयार उत्पादों की ही बिक्री के साथ ही अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। इसमें प्रशिक्षण व परामर्श काउंटर का संचालन कर बकरियों के प्रजनन, टीकाकरण, रोग नियंत्रण और पोषण के लिए कार्य किया जाएगा। साथ ही लाइव ऑडियो-विजुअल डेमो और बकरीपालन से संबंधित उपयोगी पुस्तकों का विक्रय भी किया जाएगा।

इन उत्पादों की होगी बिक्री
अब तक संस्थान द्वारा बकरी के दूध से तैयार पनीर, दही, चीज के साथ ही अन्य प्रसंस्कृत उत्पाद तैयार किए जा चुके हैं। इसके अलावा बकरी के पनीर से तैयार व्हे बाथिंग बार और बकरियों के लिए मिलेट्स से तैयार पैलेट आहार भी संस्थान के वैज्ञानिकों ने बनाया है। इन सभी की बिक्री केंद्र पर की जाएगी।

वर्जन
संस्थान लगातार बकरी पालन को बढ़ावा देने और पालकों की आय बढ़ाने के लिए कार्य कर रहा है। हाईवे पर किसान विस्तार एवं प्रदर्शन केंद्र स्थापित करने के लिए भूमि की मांग की गई है। सांसद ने भी इसके लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। उम्मीद है कि जल्द ही जमीन उपलब्ध हो जाएगी। इससे बकरी से संबंधित उत्पादों को एक नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन

-डॉ. मनीष कुमार चेटली, निदेशक केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान मखदूम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें