फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गांव कोटा में भूख हड़ताल पर बैठीं महिला पदाधिकारी, बिगड़ी तबीयत

विज्ञापन
मथुरा। गांव कोटा में महिला पदा​धिकारी भूख हड़ताल पर बैठीं और समझाकर पानी पिलाती हुई पुलिस।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। गांव कोटा में किसानों का चल रहा धरना प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाकियू सुनील की दो महिला पदाधिकारी भूख हड़ताल पर 16 अगस्त से बैठी हुईं हैं। रविवार को महिलाओं की तबीयत बिगड़ने पर यहां पर तैनात पुलिस ने चिकित्सकों की टीम को बुलाया।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारी व जिला प्रशासन के अधिकारियों की मनमानी के विरोध में 63 दिन से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कोटा में चल रहा है। रविवार को किसान जिले के जनप्रतिनिधियों का विरोध करने जा रहे थे। तभी रास्ते में जैंत थाना प्रभारी उमेश त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ किसानों को रोका और किसानों से पुतला छीन लिया।
भाकियू सुनील महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव रूपा लवानिया, जिलाध्यक्ष मीना ठाकुर की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पानी पिलाया गया। भाकियू सुनील के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी ने कहा कि अन्नदाता अपनी जायज मांगों के लिए लगातार आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें