फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vrindavan:  महिला पुलिसकर्मी को नहीं आया रहम...श्रद्धालु को पीटा, फिर भी दिल ने भरा तो तोड़ दिया चश्मा

Mon, 16 Sep 2024 10:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

महिला पुलिसकर्मी ने वृंदावन में दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु की पिटाई कर दी। इस दौरान उसका मोबाइल और चश्मा भी तोड़ दिया। पीड़िता ने थाने में शिकायत की है। 
 
विज्ञापन
महिला सिपाही सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिला श्रद्धालु की पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि महिला पुलिसकर्मी ने ई-बस में सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद में न केवल उसे पीटा, बल्कि मोबाइल फोन और चश्मा भी तोड़ डाला। पीड़िता ने वृंदावन पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


जयपुर निवासी महिला दिव्या कुमारी, राजू देवी और खुशी शर्मा रविवार दोपहर मथुरा से वृंदावन दर्शन करने आ रही थीं। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से वृंदावन के लिए ई-बस में बैठीं। एक महिला को उल्टी की शिकायत होने पर वह खिड़की के पास वाली सीट पर बैठ गई, तभी रास्ते में बस में चढ़ी महिला पुलिसकर्मी ने उससे सीट खाली करने को कहा। इस पर दिव्या कुमारी ने अपनी परेशानी बताते हुए आपत्ति जताई तो महिला पुलिसकर्मी का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा और जबरन महिला को सीट से उठाने लगी।

आरोप है विरोध करने पर दिव्या के गाल पर थप्पड़ मार दिया। साथ ही उसका मोबाइल फोन और चश्मा बस के फर्श पर पटक कर तोड़ दिया, लेकिन बस में कोई नहीं बोला। वृंदावन पहुंचकर पीड़ित श्रद्धालु ने कोतवाली में अपनी आपबीती बताई है। बस में लगे सीसीटीवी कैमरे टूटे हुए थे। कोतवाल रवि त्यागी ने बताया कि शिकायत मिली है, जांच करके रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें