फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वेटरनेरी काउंसिलिंग में ही एडमिशन के लिए जमा करनी होगी फीस

Sun, 20 Aug 2023 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यूपी वेटरनेरी यूनिवर्सिटी 21 अगस्त को कॉलेज ऑफ वेटरनेरी साइंस और 22 अगस्त को कॉलेज ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के स्नातक डिग्री प्रोग्राम के लिए काउंसिलिंग कराने जा रही है। इसमें बीवीएससी एंड एएच की 85 सीट और बीटेक बॉयोटेक्नोलॉजी की 40 सीट के लिए एडमिशन प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन

वेटरनेरी यूनिवर्सिटी की काउंसिलिंग प्रक्रिया के तहत 21 अगस्त को कॉलेज ऑफ वेटरनेरी साइंस के स्नातक डिग्री प्रोग्राम बीवीएससी एंड एएच के लिए काउंसिलिंग होगी। इसमें 100 सीट निर्धारित हैं, जिसमें से 15 सीट पर वीसीआई द्वारा नीट की काउंसिलिंग से एडमिशन लिए जाएंगे, जबकि 85 सीट के लिए यूनिवर्सिटी काउंसिलिंग में प्रवेश लेगी। इसमें भी 45 फ्री सीट हैं, जबकि 10 गर्ल्स सहित 32 पैमेंट सीट हैं। पांच सीट एनआईआर और तीन सीट विवि कर्मियों के कोटे में हैं। इनके लिए 360 छात्र-छात्राओं को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है। संबंधित छात्रों को काउंसिलिंग दौरान ही फीस जमा करनी होगी।
22 अगस्त को कॉलेज ऑफ बोयोटेक्नोलॉजी के स्नातक डिग्री प्रोग्राम बीटेक बायोटेक्नोलॉजी की 40 सीटों के लिए काउंसिलिंग होगी। इसमें 04 सीट गर्ल्स के लिए आरक्षित हैं। 260 छात्र-छात्राओं को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है। इसमें बीवीएससी एंड एएच के बाद बीटेक को प्राथमिकता देने वाले छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें