फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: खाटूश्यामजी के दर्शन करने जा रहे बाइक सवार दंपती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंख (मथुरा)। खाटूश्यामजी के दर्शन करने जा रहे बाइक सवार दंपती को मथुरा-भरतपुर मार्ग स्थित गांव कोसीखुर्द के समीप बस ने चपेट में ले लिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 4 वर्षीय बेटी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेेज दिया। हादसा थाना मगोर्रा में हुआ।
विज्ञापन

अलीगढ़ के खैर के गांव खेड़ा निवासी देवेंद्र सिंह (26) अपनी पत्नी पुष्पा देवी व चार साल की बेटी प्रिया के साथ शनिवार सुबह 8 बजे बाइक से खाटूश्याम के दर्शन करने के लिए निकले थे। थाना मगोर्रा क्षेत्र में मथुरा- भरतपुर मार्ग स्थित गांव कोसीखुर्द के समीप दोपहर करीब 12 बजे भरतपुर की ओर से तेज गति में आ रही बस ने चपेट में ले लिया।
हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी को मौके पर मौत हो गई l पुलिस टीम ने घायल प्रिया को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि मृत बाइक सवार दंपती के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें