मथुरा के कोसीकलां में ग्रामीण क्षेत्रों में आसमान में ड्रोन मंडराता देख ग्रामीण हैरान रह गए। ड्रोन की चमकती लाइट और ऊंचाई पर उड़ने से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। बैंक कॉलोनी में लोग लगातार रातों में जागकर पहरा दे रहे हैं। कुछ लोग ड्रोन से बचने के लिए फायरिंग करने की बात भी कह रहे हैं। लोगों ने इन ड्रोन का वीडियो भी बनाया है।
रविवार देर रात गांव जाव, नवीपुर, कामर और धर्मनगर में ग्रामीणों ने आसमान में ड्रोन उड़ते देखा तो हैरान रह गए। ग्रामीण सुरेश उपमंयु, रविंद्र चौधरी, परमानंद, वीर सिंह, बिजेंद्र, हरे किशन, जसमत, अजय सिंह एडवोकेट ने बताया कि गांवों में उड़ते ड्रोन से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई है।