फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बढ़ी लूट की वारदातों से दहशत

Fri, 28 Oct 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अचानक शहर में लूट की वारदातों में हुए इजाफे ने आमजन को असुरक्षित करके रख दिया है। हर कोई दहशत में है। पांच दिन में हुई दो वारदातों का खुलासा न होना भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है, वहीं लगातार पुलिस को मिल रही चुनौती ने भी सवाल खड़े कर दिए हैं।  
विज्ञापन


शहर में दो लूट का खुलासा करने में अभी तक कोतवाली पुलिस नाकाम दिख रही है। इतना जरूर है कि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया, पर इनसे भी कुछ हासिल नहीं हुआ। 

गौरतलब है कि मंगलवार को कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर चक्रपाणि आरोग्यालय में चिकित्सक की धर्मपत्नी को गंभीर रूप से घायल करके लुटेरे सोने की चेन लूट ले गए। पुलिस इसका खुलासा करने में जुटी ही थी कि गुरुवार को केआर डिग्री कालेज मार्ग पर व्यापारी से 5.50 लाख रुपये की लूटकर पुलिस को खुली चुनौती दी गई।
विज्ञापन


पांच दिन में लूट की दो वारदातों ने हर किसी को दहशत में डाल दिया। व्यापारी से लेकर आमजन तक अपने का असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सीओ (सिटी) जगदीश सिंह ने बताया कि पूछताछ के लिए करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों लूट की वारदातों का खुलासा जल्द कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें