फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बेटी को सकुशल देख पिता के निकले आंसू

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। तीन दिन बाद बेटी को पिता ने जब सकुशल देखा तो उसकी आंखों में आंसू आ गए। सबसे पहले उसने बेटी को गले से लगाया, उसके बाद हाथ जोड़कर पुलिस वालों का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन

सोमवार रात को जीआरपी थाने के प्रभारी उप निरीक्षक संदीप तोमर, कुलवीर सिंह, महिला आरक्षी लोकेश के साथ गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें एक 19 वर्षीय युवती संदिग्ध हालत में घूमती दिखाई दी। पुलिस को शक हुआ तो महिला सिपाही उसके पास गई। पुलिस को देख पहले तो युवती घबरा गई, लेकिन महिला पुलिसकर्मी ने किसी तरह उसे भय मुक्त किया और अपने साथ थाने ले आई।

यहां पूछताछ में उसने बताया कि वह थाना गोविंद नगर की रहने वाली है और घर का मोबाइल नंबर भी बताया। बताया कि शनिवार को उसकी मां ने डांटा तो वह घर छोड़कर चली आई। इसके बाद इधर-उधर घूमती रही। युवती के परिजनों ने थाना गोविंद नगर में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जानकारी पर पिता पहुंच गया और बेटी को सकुशल घर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें