फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: बाइक से जा रहे थे दिल्ली से बिहार...रास्ते में हुआ हादसा, पिता के सामने बेटे की दर्दनाक माैत

Mon, 24 Mar 2025 08:17 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पिता-पुत्र बाइक से दिल्ली से बिहार जाने के लिए निकले। वह मथुरा क्षेत्र में पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में बेटे की माैत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के फरह में  सोमवार सुबह दिल्ली से बिहार जा रहे पिता-पुत्र की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, पिता घायल हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। 
विज्ञापन


बिहार के छपरा निवासी शोभाकांत तिवारी अपने 16 वर्षीय पुत्र अमित राज के साथ सोमवार को बाइक से दिल्ली से बिहार से जा रहे थे। फरह थाना क्षेत्र में सुबह करीब आठ बजे फराह देवी मंदिर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। 

हादसे में गंभीर चोट लगने पर अमित राज की मौके पर ही मौत हो गई। पिता शोभाकांत को पुलिस ने इलाज के लिए आगरा में भर्ती कराया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी सुभाष चंद्र उपाध्याय ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। परिजन को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें